अहमदाबाद : फ्लैट में लगी आग, बालकनी में फंसी 15 साल की लड़की की जलने से हुई मौत

गुजरात के अहदाबाद रिहाइशी इलाके में बनी बिल्डिंग के फ्लैट में अचानक आग लग गई जिसमें एक 15 साल की बच्‍ची की मौत हो गई है।

Ahmedabad flat caught fire

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके की एक रिहायशी इमारत की सातवीं मंजिल पर आग लग गई जिसमें एक 15 साल की बच्‍ची की मौत हो गई है।

इमारत की सातवीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग का वीडियो में सामने आया है इस आग के बाद जहां कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया वहीं आग की घटना में घायल हुई 15 वर्षीय बच्‍ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Recommended Video

    कॉलोनाइजर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला, Video Viral

    वीडियो में लड़की को अपनी बालकनी में देखा जा सकता है जब फ्लैट में आग लग गई। कई अन्य लोगों को इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।

    एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद के शाहीबाद इलाके में स्थित 11 मंजिला ऑर्किड ग्रीन सोसाइटी में शनिवार की सुबह के समय आग लग गई। मंडल अग्निशमन अधिकारी ओम जडेजा बताया कि "दमकल कर्मियों ने सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से लड़की प्रांजल जीरावाला को बचाया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसका शरीर अधिक जले होने के कारण अस्‍पताल में उसकी मौत हो गई। हालांकि इस बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिलों से कम से कम 40 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    जडेजा ने कहा बिजली के तारों के अधिक गर्म होने से आग लगी प्रभावित फ्लैट के बाथरूम में गीजर चालू रहा। आग सुरेश जीरावाला के फ्लैट में लगी, जहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उसकी भतीजी भी उसके साथ रहती थी। सुबह वह नहाने गई और उसका बेडरूम बंद था। अचानक आग लग गई और बेडरूम में फैल गई।

    आग की लपटें फैलते ही जीरावाला और उनकी पत्नी और दो बच्चे बाहर निकल आए लेकिन प्रांजल फंस गई। जडेजा ने कहा वह फ्लैट की बालकनी से मदद के लिए चिल्लाई, जो लोहे की ग्रिल से ढकी हुई थी। बचावकर्ताओं की एक टीम ने आठवीं मंजिल से सीढ़ी और अन्य उपकरणों का उपयोग करके फ्लैट में प्रवेश किया और ग्रिल को काट दिया। लड़की बेहोश थी लेकिन जब रेस्क्यू किया गया तो वह जवाब दे रही थी।

    उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन "जीवित नहीं रह सकी क्योंकि वह जलन से पीड़ित थी और सदमे में भी थी। जडेजा ने कहा कि 15 दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया गया और बचाव अभियान 35-40 मिनट तक चला। आग काबू में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+