अहमदाबाद की IT कंपनी ने इस खास मौके पर अपने 13 कर्मचारियों को कर दिया खुश, गिफ्ट की 10 लाख तक की कार

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी त्रिद्या टेक ने अपने स्थापना दिवस के 5 साल पूरे कर लिए। इस दिन को खास बनाने के लिए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खुश करने की पूरी कोशिश की है।

Ahemdabad IT Company Gif Car: गुजरात के अहमदाबाद की आईटी कंपनी ने शनिवार को अपने कर्मचारियों को बड़ा सरप्राइज दिया है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी ने 13 कर्मचारियों को 10 लाख रुपये तक की कार गिफ्ट की है। उपहार पाकर सभी कर्मचारी खुशी से झूम उठे। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी त्रिद्या टेक ने अपने 13 कर्मचारियों को टोयोटा की 7 से 10 लाख तक की कार तोहफा में दिया है। कंपनी के सीईओ रमेश मारंड ने कहा कि हमने कंपनी के स्थापना के 5 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर हम अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर अर्जित की गई संपत्ति को बांटने में विश्वास रखता हूं।

क्या बोले सीईओ

क्या बोले सीईओ

बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी त्रिद्या टेक ने अपने स्थापना दिवस के 5 साल पूरे कर लिए। इस दिन को खास बनाने के लिए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खुश करने की पूरी कोशिश की है। कंपनी ने अपने 13 कर्मचारियों को महंगी कार गिफ्ट की है। सीईओ ने कहा कि हमने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर ये संपत्ति अर्जित की है। इसलिए इस अर्जित संपत्ति के हम सब भागीदार हैं।

Recommended Video

    Budget 2023 | Auto Sector | Electric Vehicles की बढ़ेगी रफ्तार या टूट गई आस | वनइंडिया हिंदी
    इससे पहले इस कंपनी ने गिफ्ट की थी कार

    इससे पहले इस कंपनी ने गिफ्ट की थी कार

    आईटी कंपनी लगातार अपने कर्मचारियों को खुश करती रहती है। वहीं, इससे पहले चेन्नई स्थित एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 100 से अधिक कारें उपहार में दी थी। Ideas2IT नाम की इस आईटी फर्म ने अपने 100 कर्मचारियों को कंपनी की सफलता और विकास में उनके अद्वितीय योगदान के लिए मारुति सुजुकी कार गिफ्ट की थी।

    कर्मचारियों का योगदान शानदार

    कर्मचारियों का योगदान शानदार

    कंपनी के चेयरमैन विवेकानंदन ने कहा था कि कंपनी आगे बढ़ रही है तो इसकी वजह इसमें काम करने वाले लोग, इसके कर्मचारी हैं। ऐसे में उनको ये छोटा से तोहफा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने कर्मचारियों के शानदार काम के चलते कंपनी ने एक खास वेल्थ शेयरिंग पहल शुरू की है। कर्मचारियों को गिफ्ट में कारें देना सिर्फ पहला कदम है। आने वाले दिनों में इस तरह की और पहल शुरू करने की योजना बना रही है।

    उपहार में दी महंगी कार

    उपहार में दी महंगी कार

    चेन्नई की एक और कंपनी ने कोविड-19 महामारी के मुश्किल दौर में भी साथ निभाने के लिए 5 कर्मचारियों को महंगी कार उपहार में दी थी। चेन्नई की ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी-किसफ्लो इंक ने कंपनी के प्रति वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए अपने सीनियर मैनेजमेंट अधिकारियों को एक साथ 5 बीएमडब्ल्यू कारें सौंपी थीं। इन हर एक गाड़ी की कीमत एक करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें- बिल्ली की पीठ पर बैठकर बंदर ने की सवारी, काफी देर तक रोड पर घुमा, देखें Funny VIDEO, जीत रहा लोगों का दिल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+