CBSE के बाद गुजरात बोर्ड भी कम करेगा 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस, किस पर होगा ज्यादा असर?
गांधीनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 9 से 12 तक 30 प्रतिशत तक सिलेबस 30% घटाने की घोषणा के बाद अब गुजरात बोर्ड ने भी ऐसा ही फैसला लिया है। गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने कहा है कि, गुजरात बोर्ड भी 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस कम करेगा। इससे 36 लाख विद्यार्थियों को फायदा होगा। चुडासमा बोले कि, संशोधित पाठ्यक्रम पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

गुजरात बोर्ड भी कम करेगा सिलेबस
राज्य के शिक्षामंत्री ने कहा, "गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GHSHEB) को इन कक्षाओं के सिलेबस को कम करने के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अब विषय विशेषज्ञों से इस बार में सुझाव मांगे जाएंगे, जिसके बाद तय किया जाएगा सिलेबस में क्या रहेगा और क्या नहीं। संशोधित पाठ्यक्रम पर विचार-विमर्श करने का निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।''
Recommended Video

सबसे ज्यादा असर इन दो कक्षाओं पर होगा
सरकार के इस निर्णय का सबसे ज्यादा असर कक्षा-10 और 12 के विद्यार्थियों पर पड़ेगा। अभी क्योंकि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरे देश में स्कूल बंद हैं, तो विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई को लेकर खासे चिंतित हैं। सरकार ने इसीलिए, तय किया है कि इस बार बच्चों से भार कुछ कम किया जाए।

सीबीएसई ने की सिलेबस में की 30% की कटौती
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिलेबस में कटौती करते हुए जीएसटी, राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और नोटबंदी जैसे अध्याय हटा दिए हैं। इन्हें मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम से हटा लिया गया है। इसके लिए एनसीईआरटी और सीबीएसई की कमेटी ने 1500 विशेषज्ञों की राय से पाठ्यक्रम में कटौती की तैयारी की थी। इस बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा, "कोरोना के कारण उत्पन्न हुए मौजूदा हालात को देखते हुए सीबीएसई के सिलेबस में कक्षा 9 से 12 तक 30 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया गया है। सीबीएसई के सिलेबस में यह कटौती के केवल इसी वर्ष 2020-21 के लिए मान्य होगी।"

छात्रों को अब यह नहीं पढ़ना पड़ेगा
अब 12वीं कक्षा के छात्रों को भारत के अपने पड़ोसियों- पाकिस्तान, म्यामांर, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के साथ संबंध, भारत के आर्थिक विकास की बदलती प्रकृति, भारत में सामाजिक आंदोलन और नोटबंदी सहित अन्य विषय पर पाठों को नहीं पढ़ना होगा।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications