लव मैरिज के बावजूद पत्नी पर करता था शक, घोंप दिए चाकू, फिर पकड़े जाने के डर से पी ली फिनाइल

अहमदाबाद। एक शख्स ने तीन महीने पहले ही लव मैरिज की थी। फिर भी वो उस युवती पर शक करत था, जो उसकी पत्नी बन चुकी थी। एक दिन बहुत गुस्सा आ गया तो पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। एक के बाद एक चाकू से 5-6 वार किए। जब पत्नी बेसुध होकर गिर गई तो वो घबरा गया।

a Husband Stabs Wife With Knife and then Drink Finals, Both Of Them Love Marriage 3 Months Ago

पकड़े जाने के डर से फिर उसने खुद भी फिनाइल पी ली। पता चलने पर पति-पत्नी दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि, यह घटना अहमदाबाद के अब्रामा इलाके में मंगलवार सुबह को हुई थी, जब शक्की पति ने पत्नी में चाकू घोंपे। वजह यही थी कि, आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

a Husband Stabs Wife With Knife and then Drink Finals, Both Of Them Love Marriage 3 Months Ago

आरोपी का नाम नरेंद्र पटेल है। वहीं, उससे लव मैरिज करने वाली युवती खुश्बू है। ये दोनों इग्नाइट कंपनी में साथ काम करते हैं। इसी दौरान इनके बीच प्रेम हुआ और 28 मई को दोनों ने कोर्ट में लव मैरिज कर ली। हालांकि, शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। नरेंद्र को खुश्बू के चरित्र पर संदेह होने लगा। खुश्बू ने कहा कि, 'मैं तलाक लेना चाहती हूं।' इस पर नरेंद्र और ज्यादा खफा हो गया। फिर, मंगलवार को चाकू मारे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+