गुजरात में फिर एक बच्चे को शेरनी ने मारा, गांव से ही कुछ दूर जंगल में पड़ा मिला

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक बच्चे का क्षतविक्षत शव मिला। इस बारे में बताते हुए जूनागढ़ के मुख्य वन सरंक्षक (वन्य जीव) दुष्यंत वसावडा ने बताया कि, लाश देखने पर बच्चे की उम्र पांच से सात साल के बीच लगती है। संदेह है कि, विसावदार वनक्षेत्र में उसे शेरनी ने शिकार बनाया है।

a child found dead in jungle area, forest department guess- The child was hunting by a lioness

दुष्यंत वसावडा आगे बोले, ''विसावदार वनक्षेत्र शेखवा वीरपुर गांव के पास पड़ता है। बच्चे की लाश जंगल में मिली है तो यह तो पक्का है कि, मंगलवार को किसी जंगली जानवर ने ही इसका शिकार किया। इस जंगल में शेरनियां बहुत घूमती हैं। ऐसे में संभव है कि शेरनी ने लड़के को मारा है। मृतक की पहचान अमित के तौर पर की गई है, जो पास ही के खेत में अपने कृषक माता-पिता के साथ आता था।''

ज्ञातव्य है कि, विसावदार रेंज गिर जंगल का हिस्सा है, जहां एशियाई शेर रहते हैं। हालांकि, अभी यह कन्फर्म करना बाकी है कि, कृषि मजदूर के बच्चे को शेर या शेरनी ने ही मारा है। बता दें कि, गुजरात में ​इस साल फरवरी के महीने में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें एक शेरनी ने किसान के बच्चे को मारकर फेंक दिया था।

a child found dead in jungle area, forest department guess- The child was hunting by a lioness

फरवरी वाली घटना गुजरात के अमरेली जिले के गिर वन क्षेत्र में घटी थी। जिसके बारे में वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि, तब भी एक 5 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षिप्त शव झोपड़ी से बरामद हुआ था। गिर जंगल के राजुला रेंज के पास स्थित उचिया-भचादर गांवों के बीच तड़के 4 से 5 बजे के दरम्यान वह घटना घटी थी। जब एक झोपड़ी में एक 5 वर्षीय बच्चा किशोर देवीपूजक तेज आवाज सुनकर जाग पड़ा था। उसने उठकर देखा कि उसके खेत में शेर के दो शावक खेल रहे हैं। वह शावकों को पास पहुंचा और उन्हें सहलाने लगा। तभी शेरनी वहां आ गई और बच्चे पर हमला कर दिया। वह उसे लेकर कई किलोमीटर दूर भागी भी थी। यहां पढ़ें- वो खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+