घर लौटते उद्योगपति को 11 जनों ने किडनैप किया, 50 लाख लेकर बख्शी उसकी जान, 6 गिरफ्तार

वलसाड. गुजरात में वापी निवासी अमित इंजीनियरिंग कंपनी के मालिक अमितकुमार मोहनलाल शाह (55 वर्षीय) को अपहृत कर लाखों वसूले गए। अपहरणकर्ताओं ने अमितकुमार को तब छोड़ा, जब मुंहमांगी रकम कब्जा ली। अमितकुमार को 9 फरवरी के दिन अपहृत किया गया था, उस वक्त वह अपने ऑफिस से घर जा रहे थे। कार और बाइक सवार करीब 11 लोगों ने उन्हें रास्ते में बंधक बनाया। उन्हें कार में ही चमोलाई गांव में ले गए।

A businessman abducted In gujarat, Grab Rs 50 lakhs, Six arrested

कई हफ्तों बाद पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित अमितकुमार ने संवाददाता को बताया कि, मैं तब मुक्त हो सका, जब 50 लाख रुपये अपहरणकर्ताओं को दे दिए। इतनी रकम देकर मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और फिर पुलिस से शिकायत की।

अमित कुमार के मुताबिक, उन्हें इंडस्ट्रियल बॉयलर नामक फैक्टरी के पास से बाइक और कार में अपहरणकर्ताओं ने ​पकड़ा था। सभी लोग उन्हें कार की पिछली सीट में डालकर चनोद के चमोलाई गांव ले गए थे। जहां हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में कैद कर लिया। फिर, अपहरणकर्ताओं ने जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपयों की मांग की। अपहरणकर्ताओं ने कहा कि, रकम नहीं दी तो हम तुम्हें मार देंगे और इसके लिए, हमें किसी ने तुम्हारी सुपारी दी।

तब मैंने अपनी जान बचाने के लिए अपने पिता को फोन कर डेढ़ घंटे में 25 लाख रुपयों का बंदोबस्त करवाया। बाद में उनमें से दो लोगों को पिता के साथ खुद के घर भेज बाकी 25 लाख आरोपियों को दे दिए। इस तरह मुंहमांगे रुपये मिल जाने के बाद उन्होंने हमें अपनी बीएमडब्ल्यू कार में भड़कमोरा हनुमान मंदिर के पास छोड़ा। वहां से छूटने के बाद हम पुलिस के पास पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि, पीड़ित अमित कुमार की शिकायत मिलने पर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे 5 लाख रुपये, कार, बाइक और टेम्पो समेत 24.39 लाख का सामान भी जब्त किया है। और, इस गुनाह में शामिल बाकी 5 लोगों को ढूंढा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+