11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, कई माह बाद अब हत्थे चढ़ा बलात्कारी

जामनगर। गुजरात में जामनगर जिले से एक 11 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवं उसके गर्भवती होने के मामला सामने आया है। संवाददाता के अनुसार, तकरीबन 9 महीने पहले जिले के एक गाँव में 11 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण हुआ था। मगर, डर से उसने किसी को इस बारे में बताया नहीं था।

in jamnagar, a 11 year girl physically harassed, got pregnant and gave birth to child in hospital

कुछ महीने बाद जब उसे पेट दर्द होने लगा तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसके लेबरपेन होने की दिक्कत पता चली। डॉक्टरों ने कहा कि, बच्चे को जन्म देना होगा। जिसके बाद नाबालिग किशोरी से एक बच्चे की डिलीवरी कराई गई। इस घटना से माता-पिता सन्न रह गए। उन्हें भी ठेस पहुंची। मामला पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, पीड़िता के बयानों के आधार पर एक्शन लिया गया। किशोरी द्वारा जन्म दिए गए बच्चे व आरोपी का डीएनए टेस्ट भी करवाया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ महीनों पहले जब किशोरी गायों को चारा खिलाने गई थी, तो राजू भरवाड़ नाम के युवक ने उसका बलात्कार किया। उसके बाद भी कई बार किशोरी को शिकार बनाया। घिनौनी वारदात की हीककत जानकार पुलिस ने राजू भरवाड़ की खोजबीन शुरू कर दी। अंतत: उसे पकड़ लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+