गुजरात में अवैध शराब की 985 बोतलें जब्त, खूफिया सूचना पर पुलिस ने ऐसे धरे तस्कर
सूरत। गुजरात में पुलिस ने सूरत के अलग-अलग इलाकों से 3.55 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की है। साथ ही इस शराब की सप्लाई करने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की बोतलों की संख्या 985 बताई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक आरोपी को वांटेड भी घोषित किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हमें 5 सितंबर को शाम 5.30 बजे सुमुल डेयरी के पीछे पुजारी वाला कंपाउंड में सुनील डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के सामने साईं बाबा मंदिर के पास शराब की तस्करी करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई।
मौके से लालजी सुमरो नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया। उससे 39,150 रुपए कीमत की 361 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। बताया जा रहा है कि, आरोपी जयेश लालजी के साथ शराब को कार में छिपाकर ले जा रहा था। लालजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक अन्य आरोपी अजय को वांटेड घोषित कर दिया।
सूरत के ही दूसरे इलाके में शराब और कार समेत 1.89 लाख रुपए कीमत का सामान जब्त किया गया। सूरत की सचिन पुलिस ने मोहिनी गांव से खंभासला गांव के बीच तलाशी अभियान के तहत हिमांशु रावत नामक शख्स को जा दबोचा। उसके पास भी शराब मिली। उसकी भी सूचना 5 सितंबर को मिली थी। हिमांशु और सलीम कार में 624 बोतलें ले जा रहे थे। सभी बोतलें शराब की थीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। उनकी कीमत 31,200 रुपए थी। पुलिस ने कार समेत 1,66,700 रुपए का माल पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications