गणतंत्र दिवस की परेड में ऐसी होगी इस बार गुजरात की झांकी, दिखेगी आदिवासियों की शौर्य-गाथा

गांधीनगर। भारत के 73वें गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार 12 राज्यों की झांकी नजर आएगी। इन राज्यों में गुजरात शामिल है, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहराज्य भी है। गुजरात सरकार ने अपने यहां से परेड में प्रस्तुत की जाने वाली झांकी के बारे में बताया है। सरकार ने कहा है कि, इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में गुजरात के आदिवासी क्रांतिकारियों की शौर्य गाथा की झलक दिखेगी।

73rd Republic Day of India: valor-saga of the tribals will be seen As Gujarats Tableau On 26 Jan in Delhi

गुजरात के आदिवासी क्रांतिकारियों की शौर्य गाथा
सरकार की ओर से कहा गया कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रस्तुत की जाने वाली गुजरात की झांकी में आदिवासी क्रांतिकारियों के बलिदान से जुड़े इतिहास को दर्शाया गया है। बता दें कि, देश के स्वाधीनता संग्राम में यहां के करीब 1200 आदिवासी शहीद हुए थे। इस बार, आदिवासियों के इसी शौर्य-गाथा को सबके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बच्चों और बिना वैक्सीन वालों को एंट्री नहीं मिलेगी
गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस बार कुछ नियम भी लोगों के लिए बनाए गए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि कोरोना-वैक्सीन ना लगवाने वालों को परेड देखने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने एक अधिसूचना में कहा, ''गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी परेड में सिर्फ वहीं लोग शामिल हो सकते हैं, जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हों। इसके अलावा 15 साल से कम उम्र के बच्चों को भी गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'
दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले परेड कार्यक्रम में लोगों को सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जैसे फेस मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+