गुजरात में 1 दिन में मिले कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मरीज, जानिए तीसरी लहर में कौन से शहर हॉटस्पॉट?

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 6275 नए मरीज मिले। ऐसा 8 महीने बाद पहली बार है, जब एक दिन के भीतर 6 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले 19 मई को 6447 मामले दर्ज किए गए थे। अब कोरोना की तीसरी लहर चल रही है और इस बार भी सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति अहमदाबाद और सूरत की है। यहीं सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

6275 new covid 19 patients in Gujarat in A Day, know which city is the hotspot in the third wave?

गुजरात के सबसे बड़े शहर में सबसे ज्यादा मरीज
अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है और यहां ही सबसे ज्यादा कोरोना फैल रहा है। कल यहां अहमदाबाद में 2519 नए मरीज पाए गए, वहीं सूरत में 1979 मामले दर्ज किए गए। इन दोनों जगहों पर कुल मिलाकर 4498 नए संक्रमित मिले। डॉक्टरों का कहना है कि, पूरे राज्य के 70% कोरोना मामले इन्हीं दाेनों जगहों पर हैं। पूरे राज्य में एक्टिव केस 28 हजार के करीब हैं, जिनमें से वेंटिलेटर पर 26 मरीज हैं।

6275 new covid 19 patients in Gujarat in A Day, know which city is the hotspot in the third wave?

कोई मौत नहीं और न ही ओमिक्रॉन के मरीज मिले
अच्छी बात यह रही है कि गुजरात में लगातार दूसरे दिन कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी कोई मरीज नहीं पाए गए। सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, राज्य में अब तक 8 लाख 62 हजार 204 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि मरने वालों की संख्या 10 हजार 128 है। यह सरकारी आंकड़ा ही है। जिसके अनुसार, अब तक 8 लाख 24 हजार 163 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

हालांकि, सक्रिय मरीजों की बात करें तो गुजरात में फिलहाल ये 27,913 हैं, जिनमें से 26 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 27 हजार 887 मरीजों की हालत स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+