H3N2 वायरस से वडोदरा में 58 वर्षीय महिला की हुई मौत, जानें अब तक कितने लोगों की जा चुकी है जान

गुजरात के वडोदरा शहर के अस्‍पताल में H3N2 वायरस से एक महिला की मौत हो गई है। महिला की वायरस से मौत की पुष्टि अधिकारियों ने की है।

H3N2 virus

H3N2 Virus: देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के बाद अब गुजरात में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इस महिला का वडोदरा के एसएसजी अस्‍पताल में चल रहा था।स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस महिला की मौत एच3एन2 इन्फ्लूएंजा की चपेट में आने के बाद हुई है। वडोदरा में इस महिलाा की मौत के बाद भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। देश में सबसे पहले H3N2 से मौत की सूचना कर्नाटक के हासन जिले में एक 82 वर्षीय व्यक्ति की थी।

H3N2 virus

देश में अब तक कितने मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते शुक्रवार को जो आकड़ों शेयर किए थे उसके अनुसार 2 जनवरी से 5 मार्च तक देश में एच3एन2 वायरस के 451 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और महीने के अंत से मामलों में कमी आने की उम्मीद है। H3N2 और अन्य इन्फ्लूएंजा संक्रमण मौसमी हैं और सरकार मामलों में स्पाइक को नियंत्रित करने के उपायों पर विचार कर रही है।

ICMR ने आम जन को दी है ये सलाह

ICMR ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी की है जिसके जरिए लोगों को इस इन्फ्लूएंजा के प्रकोप में अपने आप से दवाइयां ना लेने और एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग से बचने की सलाह दी है।

जानें क्‍या है H3N2 वायरस

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, एच3एन2 एक नॉन-ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस है जो आमतौर पर सूअरों में फैलता है और मनुष्यों को संक्रमित करता है।

Recommended Video

    H3N2 Virus पर स्वास्थ मंत्रालय की Advisory, जानें Symptoms, Dos And Don'ts | वनइंडिया हिंदी

    H3N2 के लक्षण

    मौसमी फ्लू वायरस के समान होते हैं और इसमें बुखार और श्वसन संबंधी लक्षण जैसे खांसी और नाक बहना, और संभवतः शरीर में दर्द, मतली, उल्टी या दस्त सहित अन्य लक्षण शामिल हो सकते हैं।

    https://hindi.oneindia.com/news/bizarre/biryani-atm-customers-will-be-able-to-take-home-fresh-and-delicious-biryani-in-minutes-started-756805.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+