कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता गुजरात में 5% बढ़ा, अब कुल 17% मिलेगा डीए
अहमदाबाद. सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों को गुजरात सरकार ने 2020 की शुरूआत के मौके पर खास तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 5 फीसदी इजाफा कर दिया है। कुल डीए अब 17 फीसदी हो गया है। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला लेकर 5.11 लाख सरकारी कर्मचारी और 4.5 लाख पेंशनभोगियों लाभान्वित किया है।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ''अब डीए 17 फीसदी हो गया है, तो यह केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भी समतुल्य हो गया है। पटेल ने कहा कि यह वृद्धि पहली जुलाई, 2019 से प्रभावी होगी। इस महीने के वेतन का भुगतान नए डीए के साथ होगा। पिछले महीनों का बकाया चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा।''
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की इस वृद्धि से सरकारी खजाने पर 1,821 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नए साल के मौके पर सरकार कुछ और राहतभरे फैसले ले सकती है।












Click it and Unblock the Notifications