पत्नी मायके गई तो 42 वर्षीय शख्स ने 21 साल की लड़की से की शादी, वो लौटी तो बोला- ये नौकरानी है
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के गोता इलाके से 'लव-सेक्स और धोखा' वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 42 साल के शादीशुदा शख्स ने 21 वर्षीय लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और शादी कर ली। उसने लडकी से कहा- मैं तलाकशुदा हूं, अब तुम ही मेरी बीवी हो। लेकिन इस शादी के कुछ ही दिन बाद शख्स की पहली पत्नी मायके से वापस लौट आई। उसने नई लडकी को पति के साथ देखा तो वो गुस्से से लाल हो गई। तब शख्स ने लड़की के बारे में पहली पत्नी से कहा- 'ये लड़की तो नौकरानी है।'

इस प्रकार पति और पहली पत्नी ने उस लड़की को नौकरानी की तरह जोर-जबरदस्ती से रख लिया। उससे अपना काम कराते और दोनों उस पर अत्याचार करने लगे। लड़की यूं ही घर में ही कैद कर करके रखी जाने लगी। किसी तरह लड़की ने वुमन हेल्पलाइन पर फोन लगा दिया। उसने आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे पत-पत्नी के चंगुल से छुड़ाया। पीडि़त लड़की ने दर्ज शिकायत में कहा- मैं एक कपड़े की फैक्ट्री में नौकरी करती थी और वहीं पर यह 42 साल का विपुल भी काम करता था। विपुल ने कहा कि तुमसे प्यार हो गया है, शादी कर लेते हैं। लेकिन उसने यह नहीं बताया कि पहले से पत्नी है।'

पीडि़त लड़की के मुताबिक, ''विपुल ने झूठ बोलकर प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी करके जिंदगी नरक बना दी। विपुल और उसकी पत्नी मुझे नौकरानी की तरह इस्तेमाल करने लगे। मुझे घर से बाहर नहीं जाने देते थे। बीते बुधवार को विपुल के कहीं चले जाने पर उसका मोबाइल फोन मेरे हाथ लग गया और मौका पाते ही मैंने वुमन हेल्पलाइन पर कॉल कर दिया। मैंने उन्हें सारी बात बताई, फिर किसी तरह मैं उनके चंगुल से आजाद हुई हूं।''













Click it and Unblock the Notifications