19 साल की किशोरी से चलती कार में गैंगरेप, गुजरात भाजपा नेता के खिलाफ FIR

राजकोट. गुजरात में कोटणासांगाणी के रामोद में निर्भयाकांड जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां 19 साल की किशोरी को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप किया गया। रेप का आरोप एक भाजपा नेता एवं गांव के सरपंच के बेटे अमित पडालिया पर है। आरोप हैं कि, अमित पडालिया ने अपने दोस्त गोविंद पडालिया और विपुल शेखडा के साथ किशोरी को अगवा किया। तीनों किशोरी को ब्रेजा कार में उठा ले गए। चलती कार में ही दुष्कर्म करते रहे। बाद में किशोरी को उन्होंने एक निर्जन स्थान पर छोड़ा और वहां से चले गए।

19 year-old girl gangraped in car by three men, son of BJP leader accused

संवाददाता के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने​ शिकायत में बताया कि, उन्होंने धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। बहरहाल, पीड़िता अस्पताल में भर्ती कराई गई है। उधर, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। मालूम हो कि, अमित पडालिया भाजपा का पूर्व महामंत्री और सरपंच के बेटा है। वारदात में उसका साथ गोविंद और विपुल नामक युवकों ने दिया। तीनों ने किशोरी से दरिंदगी की।

19 year-old girl gangraped in car by three men, son of BJP leader accused

एसपी बलराम मीणा ने कहा कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के वक्त किशोरी के घर पर अकेला होने की बात सामने आई है। वहीं से तीनों ने उसे अगवा किया। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+