लड़के द्वारा तंग किए जाने पर 15 साल की लड़की फंदे पर झूली, मकान बदलने पर भी नहीं माना वह
मोरबी। गुजरात में मोरबी शहर के वेलनाथपरा में रहने वाली एक 15 साल की लड़की ने फांसी लगा ली। वह ही मां-बाप को मकान में फंदे पर लटकते मिली। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पिता ने बताया कि, एक लड़का उसे परेशान किया करता था। बेटी को उस लड़के से बचाने के लिए मकान बदल भी दिया, लेकिन उस लड़के ने बेटी का पीछा करना नहीं छोड़ा। उसने बेटी को इस कदर तंग किया कि फांसी लगा ली।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के पिता किशोरभाई परमार पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। उनकी बेटी कारखाने में इमिटेशन का काम कर परिवार की आर्थिक मदद करती थी। पिछले काफी समय से एक लड़का उसे परेशान कर रहा था। इसी छेड़खानी से बेटी तंग आ चुकी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वो 15 साल की थी, अपने कमरे पर ही उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।
लड़की के पिता किशोरभाई ने आरोप लगाए कि, उक्त लड़के के कारण वे पुराना मकान छोड़कर छह महीने पहले ही वेलनाथपुरा में रहने आ गए थे। बावजूद इसके उसने हमारी बेटी का पीछा करना नहीं छोड़ा। लड़की के पिता ने यह भी बताया कि, बेटी जिया 9वीं तक पढ़ी है। इसके बाद उसने पढ़ाई नहीं की। वह परिवार के काम में हाथ बंटाने लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications