बैंक के पूर्व चैयरमैन का पूरा कुनबा कोरोना की चपेट में, 11 में से 1 सदस्य की जान चली गई

जामनगर। गुजरात में जामनगर शहर के एक परिवार के सभी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। उस परिवार में 11 सदस्य थे। एक की संक्रमण के चलते ही मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, यह परिवार शहर के लखपति कॉलोनी में रहता है। इन लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

पूरा परिवार संक्रमित मिला, एक की मौत

पूरा परिवार संक्रमित मिला, एक की मौत

इस परिवार के मुखिया कोको बैंक के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। यह पूरा परिवार संक्रमित पाए जाने के चलते मोहल्लेभर में दहशत का माहौल है। मामला तब ज्यादा सनसनीखेज हो गया, जब कोरोना के चलते परिवार के एक सदस्‍य की जान भी चली गई। बताया जा रहा है कि, ​बीते 19 अगस्त को जामनगर में कोरोना संक्रमितों के एक ही दिन में 81 मामले सामने आए थे। पहले यह संख्या 40-50 के आसपास हुआ करती थी। अब बढ़कर 60 से 80 के बीच पहुंच गई है।

जामनगर में अब 400 कोरोना मरीज

जामनगर में अब 400 कोरोना मरीज

वर्तमान में जामनगर में कोरोना के 400 सक्रिय मरीज हैं। शनिवार को www.covid19india.org के पोर्टल पर बताया गया कि, सक्रिय मरीजों के मामले में जामनगर गुजरात में 7वें नंबर पर है। पहला नंबर 3,408 मरीजों के साथ अहमदाबाद का है। वहीं, 2,387 मरीजों के साथ सूरत दूसरे नंबर पर है।

अब तक यहां 42,418 कोरोना टेस्ट

अब तक यहां 42,418 कोरोना टेस्ट

कुल कोरोना संक्रमितों की बात की जाए तो जामनगर का आंकड़ा 1755 हो चुका है। जिनमें से 1367 लोग ठीक हो गए। जबकि, 24 की मौत हो गई। इस जिले में अब तक 42418 लोगों का कोरोना टेस्ट भी हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+