18+ को गुजरात में आज से दी जाएंगी कोरोना वैक्सीन की रोज 1 लाख खुराक, अब तक 1.5 करोड़ दी जा चुकीं

गांधीनगर। गुजरात में राज्य सरकार द्वारा सोमवार से 18 साल की अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन के एक लाख डोज रोज दिए जाएंगे। अभी तक यह आंकड़ा 30 हजार डोज का था। मगर, अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि, 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग को हर रोज एक सप्ताह तक एक लाख डोज दिए जाएंगे। खुद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी रविवार शाम इसका फैसला लिया था।

1 lakh doses of coronavirus vaccine will be given to 18+People per day in Gujarat, 1.5 crore vaccine doses administered so far

लोगों को डेढ़ करोड़ से ज्यादा डोज दी चुकीं
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि लोगों को वैक्सीन के अब हर रोज एक लाख खुराक देने के प्रयास किए जाएं। ऐसा होने पर ज्यादा से ज्यादा युवा कोरोना से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारे यहां स्वास्थ्य विभाग की सचिव डॉ. जयंती रवि की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन का व्यवस्थित और सुचारू तरीके से आयोजन किया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में अब तक वैक्सीन की 1,55,15,181 डोज मुहैया कराई जा चुकी हैं।

1 lakh doses of coronavirus vaccine will be given to 18+People per day in Gujarat, 1.5 crore vaccine doses administered so far

अब तक 2 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट
प्रदेश में अब तक 2,09,73,092 कोरोना टेस्ट किए जाने का दावा भी सरकार कर रही है। सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट अहमदाबाद में किए गए हैं और मामले भी सबसे ज्यादा इसी शहर में सामने आए हैं। अकेले अहमदाबाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2,32,465 पहुंच चुका है। वहीं, वडोदरा भी सक्रिय मरीजों के लिहाज से दूसरे नंबर पर चल रहा है। इन दोनों जिलों में स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें वैक्सीन ड्राइव चला रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+