World Cancer Day: फातिमा हॉस्पिटल ने कैंसर रोग की रोकथाम के लिए की खास पहल

World Cancer Day Latest News In Hindi Fatima Hospital Gorakhpur: विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इसी क्रम में मंगलवार को गोरखपुर के फातिमा हॉस्पिटल में विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोरखपुर शहर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर डॉक्टर संतोष सेबास्टीयन सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

fatima

मेयर ने की यह अपील
गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर रोग के प्रति जागरूकता कम है। लोगों को इसके प्रति और जागरूक होने की जरूरत है। हालांकि सरकार आए दिन कोई न कोई खास पहल इस बीमारी की रोकथाम के लिए कर रही है। पहले से बहुत सारी चीजें बदली हैं और आगे अभी और बदलाव होगा।

fatima

कैंसर का कोई जाति धर्म नहीं होता

फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर डॉक्टर संतोष सेबास्टीयन ने कहा कि कैंसर की न कोई भाषा होती है, न कोई जाति होती है और न ही कोई धर्म होता है। हम सभी को एक साथ मिलकर इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि इसके मरीजों का समय से इलाज हो सके।

fatima

प्रमुख कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक तिवारी ने कैंसर रोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह देश में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है , इसके क्या कारण है और कैसे बचाव किया जा सकता हैं । उन्होंने समाज के हर वर्ग से आगे आकर कैंसर रोग के प्रति जागरूक होने की अपील की।

fatima

इस दौरान डॉक्टर राकेश कुमार रावत, डॉक्टर पूनम गुप्ता, डॉक्टर सोनल गोयल,डॉक्टर राधिका अग्रवाल, डॉक्टर जे पी गुप्ता, डॉक्टर कीर्ति गौरव रायजादा, डॉक्टर विनय सिन्हा, डॉक्टर विनती जैन, डॉक्टर सहना, डॉक्टर दिव्या राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+