Gorakhpur: पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही महिला, दो दरिंदों ने किया रेप, जानिए क्या है पूरा मामला
गोरखपुर के उरुवा में महिला को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। दरिदों ने इसका वीडियो भी वायरल किया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र से एक ऐसी घटना आई है जो शर्मसार कर देने वाली है। अपने किसी परिचित के साथ बैठी महिल को तीन युवकों ने बंधक बना लिया। उसे मार पीटा और दो युवकों ने उसका रेप किया। एक अन्य युवक ने इसका पूरा वीडियो बना वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, उरुवा क्षेत्र में एक महिला अपने किसी जानने वाले के साथ बैठी हुई थी। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंचते हैं। इन्होंने महिला के साथ बैठै युवक को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद महिला को बंधक बना पहले तो मारा पीटा फिर दो युवकों ने उसके साथ रेप किया । एक अन्य युवक इसका वीडियो बना रहा था। इस दौरान महिला हाथ पैर जोड़कर गिड़गिडाती रही लेकिन दरिंदों ने एक न सुनी। रेप करने के बाद उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
Gorakhpur News: पति ने दोस्त के साथ मिल जला दिया पत्नी का शव, जानिए क्या है पूरा मामला
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आराेपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications