DDU News: उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की सदस्य बनी कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (State Level Quality Assurance Cell-SLQAC) का सदस्य राज्य सरकार द्वारा नामित किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा कहा गया है कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये शिक्षण संस्थानों का समयार्न्तगत मूल्यांकन कराया जाना आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिये शिक्षण संस्थानों के सतत् एवं समयान्तर्गत मूल्यॉकन पर विशेष जोर दिया गया है।

poonam tandon

प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं समयान्तर्गत मूल्यॉकन सुनिश्चित करने के लिये राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (State Level Quality Assurance Cell-SLQAC) का गठन किया गया है।

राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (SLQAC) के कार्य इसके प्रमुख कार्यों में आगामी तीन वर्ष में प्रदेश के समस्त अर्ह हायर एजुकेशनल इंसिट्यूट का नैक मूल्यॉकन सुनिश्चित करने के लिये उत्तरदायित्व आधारित नीति निर्धारित करना, राष्ट्रीय मूल्यॉकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC), बेंगलुरु के ओर से नैक मूल्यॉकन के लिए निर्धारित मापदंडों को हायर एजुकेशनल इंसिट्यूट में लागू कराना, प्रदेश के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के नैक मूल्यांकन में सहायता के लिए मेन्टर- मेन्टी बनाना, क्षेत्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (Regional Quality Assurance Cell-RQAC) का गठन, निगरानी और मूल्यांकन करने सहित कुछ अन्य भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+