'जब अचानक से चलने लगी तेज हवाएं, आकाश में छा गए बादल और फिर..', गोरखपुर में कुछ यूं बदला मौसम का मिजाज

Uttar Pradesh Weather Update News Gorakhpur: सुबह करीब साढ़े 5 बजे का समय था। अधिकांश लोग सोए हुए थे। कुछ लोग सड़कों पर टहल रहे थे। मौसम सुहाना था। लेकिन अचानक से तेज हवाएं चलने लगी, आकाश में बादल छा गए और बारिश की बूंदे टपकने लगी। ये हाल है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का। गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है।

गोरखपुर में इधर कुछ दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे। गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। बारिश अभी जारी है। मौसम ठंडा है। किसानों को भी यह बारिश राहत देगी। धान का बेहन गिरा हुआ है जिसमें यह बारिश लाभप्रद है।

gorakhpur weather

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जून को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 39.8 व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 6 जून को यहां का तापमान न्यूनतम 28.0 व अधिकतम 40.0 डिग्री रहने के आसार है। 7 जून को आकाश साफ रहेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान 29.0 व 42.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं 8 जून को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 29.0 व 42.0डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+