Career in Hotel Management : होटल मैनेजमेंट में बनाए शानदार कैरियर,देश ही नहीं विदेशों में भी मिलेगा रोजगार
होटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गोरखपुर में प्रदेश का पहला होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने की तैयारी में है।इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है।इसके निर्
Hotel Management News Gorakhpur: होटल मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्र इसमें अपना शानदार कैरियर बना सकते हैं।इसके माध्यम से वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार के हकदार हो जाएंगे।सरकार भी इसकों लगातार बढ़ावा दे रही है।गोरखपुर में प्रदेश का पहला होटल मैनेजमेंट इस्टीट्यूट खुलने जा रहा है।यहां पूरे प्रदेश के छात्र अध्ययन तो कर ही सकेंगे,इसके साथ ही बिहार व नेपाल के वे छात्र जो होटल मैनेजमेंट में रुचि रखते हैं इसमें अपना बेहतर कैरियर बना सकेंगे।कोई भी छात्र जो 12वीं पास हो होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन के लिए अप्लाई कर सकता है।हम आपको विस्तार से बताते हैं क्या है होटल मैनेजमेंट और कैसे आप इसमें एक शानदार कैरियर बना सकते हैं।

क्या है होटल मैनेजमेंट
सबसे पहले हम आप को बताते है कि होटल मैनेजमेंट क्या होता है।मैनेज करना मतलब प्रबंध करना होता है।मैनेजमेंट मतलब प्रबंधन।होटल,रेस्टोेेरेंट,किसी प्रोडक्ट या बिजनेस को कुशलता पूर्व संचालित करने की कला को होटल मैनेजमेंट कहते हैं।इसमें ग्राहकों से कैसे व्यहवार करें,अपना व्यक्तित्व कैसे बेहतर करें और आपके अंदर की अन्य कलाओं व योग्यताओं का कैसे विकास हो यह सिखाया जाता है।एक अच्छे मैनेजमेंट में छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखा जाता है।

इन जगहों पर है डिमांड
होटल मैनेजमेंट में अपना कैरियर बनाने वाले छात्रों के लिए रोजगार के अनेकों अवसर हैं।यह इसमें पढ़ाई पूरी करने के बाद आप दुनिया में किसी भी जगह नौकरी पा सकते हैं। होटल एंड टूरिज्म, क्लब और रेस्त्रां मैनेजमेंट, क्रूज जहाज होटल मैनेजमेंट, किचन मैनेजमेंट इन होटल, नौसेना में हॉस्पिटैलिटी सर्विस और एयरलाइन कैटरिंग सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण कोर्स हैं जो करने के बाद आप एक स्थाई कैरियर बना सकते हैं।होटल,रेस्टोंरेट,हॉस्पिटल सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी आप अपना भविष्य संवार सकते हैं।

यह है योग्यता
होटल मैनेजमेंट में अपना कैरियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है।तत्पश्चात होटल मैनेजमेंट में स्नातक व परास्नातक कर सकते हैं।इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।जो एनसीएचएम व जेईई एआईएमए के नाम से जानी जाती हैं।

प्रदेश का पहला होटल मैनेजमेंट इस्टीट्यूट गोरखपुर में
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोरखपुर में प्रदेश के पहले होटल मैनेजमेंट इस्टीट्यूट को खोलने का फैसला लिया है।इसके लिए जमीन भी देख ली गयी है।गोरखपुर प्रदेश के प्रमुख शहरों में शामिल है।यहां शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।ऐसे में होटल मैनेजमेंट इस्टीट्यूट का यहां खुलना पूर्वांचल,बिहार व नेपाल के लोगों के लिए इसमें कैरियर बनाने का बेहतर विकल्प साबित होगा।यहां से अन्य प्रदेशों में जाकर इसकी पढ़ाई करने वाले छात्रों को नजदीक में ही पढ़ाई का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications