Janta Darbar में फरियादी से बोले सीएम योगी- 'घबराओं मत, मैं हूं ना'
CM Yogi News Janta Darbar Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही सीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक- एक कर सुनी फरियाद
सुबह से ही फरियादी सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम जनता दरबार में पहुंचे मानों फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो गया हो। सैकड़ों की संख्या में दूर-दूर से फरियादी आए हुए थे। सीएम ने एक एक कर सभी की समस्याएं सुनी।

मैं हूं ना
जनता दरबार में एक महिला काफी परेशान थी। उसने सीएम को देखते ही रोना शुरु कर दिया। इस सीएम ने उसे ढ़ाढस बंधाया और कहा घबराओ मत, मैं हूं ना। महिला सीएम के पास आवास की मांग लेकर आई थी। सीएम ने तुरंत अधिकारियों पात्रता के अनुसार आवास उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
भूमि विवाद के भी सामने आए मामले
जनता दरबार में कई तरह के मामले सामने आए। इस दौरान भूमि विवाद के भी मामले देखने को मिले। इलाज के लिए धन की मांग भी फरियादियों ने की। इस पर सीएम ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
त्वरित कार्रवाई का निर्देश
सीएम योगी ने जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications