Gorakhpur News: MMMUT दीक्षांत समारोह में 1462 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का नवम दीक्षांत समारोह 29 अगस्त 2024, गुरुवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित हुआ। नवें दीक्षा समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व निदेशक एस नंबी नारायणन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल जी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान एस नम्बी नारायणन को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि के अतिरिक्त कुल 1462 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों में बी टेक सिविल इंजीनियरिंग के 164 छात्र, बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के 186 छात्र, बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 172 छात्र, बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 171 छात्र, बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 161 छात्र, बी टेक केमिकल इंजीनियरिंग के 80 छात्र एवं बी टेक आई टी के 94 (कुल 1028 बी टेक छात्र) शामिल रहे| समारोह के दौरान बी टेक के अतिरिक्त, 67 छात्रों को बी बी ए, 130 छात्रों को एमटेक, 72 छात्रों को एमबीए, 70 छात्रों को एमसीए, 25 छात्रों को एमएससी (भौतिकी), 21 छात्रों को एमएससी (रसायन विज्ञान), 13 छात्रों को एमएससी (गणित), एवं 36 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

mmmut

उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 1081 पुरुष अभ्यर्थी जबकि 369 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुल बयालीस स्वर्ण पदकों से विभूषित किया गया जिनमें 1 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 19 कुलपति स्वर्ण पदक सहित 22 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल रहे| बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की टॉपर उदिशा सिंह को सर्वाधिक 6 स्वर्ण पदक (कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, आर एस सिंह स्वर्ण पदक, क्लास ऑफ 1994 स्वर्ण पदक, स्व. श लीलावती देवी स्मृति स्वर्ण पदक, स्व. श्रीमती देवकी देवी नांगलिया स्मृति स्वर्ण पदक) प्रदान किये गए। कुल उन्नीस विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये गए जिनमें 12 छात्र एवं 07 छात्राएं शामिल रहे| आज के समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निम्नवत रहे:

पल्लवी सिंह, बी टेक सिविल-कुलपति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्री लच्छन राय स्मृति स्वर्ण पदक, आई सी आई अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड स्वर्ण पदक

अदिति श्रीवास्तव, बी टेक कंप्यूटर साइंस- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री मुन्नी लाल जैन स्मृति स्वर्ण पदक, रोमेश चंद्र एवं किशोरी देवी स्मृति स्वर्ण पदक,

उदिशा सिंह, बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स - कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, आर एस सिंह स्वर्ण पदक, क्लास ऑफ 1994 स्वर्ण पदक, स्व. श्रीमती लीलावती देवी स्मृति स्वर्ण पदक, स्व. श्रीमती देवकी देवी नांगलिया स्मृति स्वर्ण पदक

रीतेश राठौड़, बी टेक इलेक्ट्रिकल- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री गौरी शंकर दास स्मृति स्वर्ण पदक

राज सिंह, बी टेक मैकेनिकल - कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री काली चरण कंदोई स्मृति स्वर्ण पदक

कृतिका दुबे, बी टेक मैकेनिकल बालिका वर्ग में सर्वोच्च अंक हेतु - स्व. श्री जसवंत लाल कालरा एवं जनक कालरा स्वर्ण पदक

श्रेया द्विवेदी, बी टेक केमिकल- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री हरी प्रसाद गोयनका स्मृति स्वर्ण पदक

जयंत शुक्ला, बी टेक आई टी- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री गणेश प्रसाद शाही स्मृति स्वर्ण पदक

प्रियंका यादव, बी बी ए- कुलपति स्वर्ण पदक
यशवंत कुमार सिंह, एम एस सी भौतिकी- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री पंडित सालिकराम पाण्डेय स्मृति स्वर्ण पदक

आकाश कुमार सिंह, एम एस सी गणित- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री कालीचरण कान्दू स्मृति स्वर्ण पदक

गीता श्रीवास्तव, एम एस सी रसायन विज्ञान- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. डॉ हरीश चन्द्र पाण्डेय स्मृति स्वर्ण पदक

भानु प्रताप यादव, एम टेक सिविल- कुलपति स्वर्ण पदक

नवीन कुमार, एम टेक इलेक्ट्रिकल- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री जनक राज सिंह स्मृति स्वर्ण पदक

निखिल प्रताप सिंह, एम टेक इलेक्ट्रॉनिक्स- कुलपति स्वर्ण पदक

अभिषेक कुमार सिंह, एम टेक मैकेनिकल- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री इंद्रासन लाल श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, स्व. श्री शिव कुमार कंसल स्वर्ण पदक

आर्यन सिंह, एम टेक कंप्यूटर साइंस- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री जगन्नाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक

अमृतेश कुमार गुप्ता, एम टेक आई टी- कुलपति स्वर्ण पदक

अनुराग वर्मा, एम बी ए- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री शिवनाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक

सुहानी, एम सी ए- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री बाबूलाल गोयल स्मृति स्वर्ण पदक

विभिन्न पाठ्यक्रमों में द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों क्रमशः जंगल राम लखना, जंगल अयोध्या प्रसाद, जंगल बेलवार, डुमरी खुर्द, और रायगंज के 25 स्कूली बच्चे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए| मा. कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से इन्हीं बच्चों में से दीक्षा उत्सव के विजेता बालक बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कुलाधिपति द्वारा राजभवन की ओर से इन गावों में स्थित विद्यालयों को 100 पुस्तकें भेंट की गईं जिन्हें इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। स्कूली बच्चों में मा. कुलपति ने पुस्तकें, लेखन सामग्री, फल इत्यादियुक्त किट वितरित की|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+