UP News: लगातार हो रही बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, सोहगीबरवा में अलर्ट

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में लगातार बारिश होने से और नेपाल से आ रहे पानी से नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने सोहगीबरवां वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि नदियों का जल स्तर पहले से घटा है। जिन क्षेत्रों से नदिया गुजराती हैं वहां विशेष सावधानी बरती जा रही। सभी तटबंध सुरक्षित हैं। जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। महाव में जल स्तर घट रहा है। नारायणी का जलस्तर भी घट रहा है।

maharajganj

Maharajganj News: महराजगंज महोत्सव में अक्षरा सिंह सहित शामिल होंगे ये कलाकार, देखें पूरा शेड्यूल
सोहगीबरवा में एनडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड पर है।नौतनवा में फ्लड पीएसी अलर्ट मोड पर है। सोहागीबरवा में सामुदायिक रसोई शुरू की गई है। राहत किट का वितरण जलमग्न क्षेत्रों में किया जा रहा है।मेडिकल, पशुपालन टीमें अलर्ट पर हैं। राजस्व एवं पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विगत दिनों से नेपाल और भारत में हो रही उसकी मूसलाधार वर्षा के कारण जनपद के नदियों और प्रमुख नालों में उफान के दृष्टिगत कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा द्वारा प्रभावित नदियों और गांवों का निरीक्षण किया गया ।

जिलाधिकारी ने जिगनिहवा, झींगटी, लक्ष्मीनगर, खजुरिया गांवों सहित चंदन नदी और महाव नाले का निरीक्षण किया। विगत दिनों में नेपाल और भारत में हुई भारी वर्षा के कारण नेपाल की अनेक नदियां में जलस्तर में बढ़त और चंदन व झरई नदी के तटबंधों में कुछ जगहों पर रिसाव के कारण तटवर्ती गांवों में पानी घुसने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+