ब्रज भूषण शरण सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में गोलियों की तड़तड़ाहट

Kaisarganj Lok Sabha News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान सांसद ब्रृज भूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह के काफिले में शनिवार को अचनाक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हर्ष फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ धुआं भी दिखाई पड़ा।

शुक्रवार को करण भूषण ने नामांकन किया था। शनिवार को विश्नोहरपुर से सुबह काफिला निकला और जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम चल रहा। काफिला निकला तो तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर (रगड़गंज) बाजार में अचनाक हर्ष फायरिंग शुरु हो गयी। इसके बाद धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा था।

karan

इस दौरान सैकड़ों समर्थकों की उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना रहा। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं पार्टी प्रत्याशी के फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर बाकायदा इसका वीडियो भी अपलोड किया गया। जिसमें नवाबगंज पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह वीडियो बनाने वाले समर्थक को रोकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लगातार कई राउंड फायरिंग की गई।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। नामांकन से पहले शुक्रवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके पक्ष में जनसभा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+