Janmashtami 2024: गोरखपुर में जन्माष्टमी की धूम, राधा- कृष्ण मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Gorakhpur News Uttar Pradesh: एक तरफ जहां पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम है वही सीएम सिटी गोरखपुर में भी कृष्ण भक्तों का उत्साह देखने योग्य है। भारी संख्या में श्रद्धालु राधा कृष्ण मंदिरों में उमड़ रहे हैं। श्रद्धालुओ की वजह से पूरा वातावरण राधा कृष्णमय हो चुका है। इनके नामों की गूंज हर तरफ गुंजायमान है।
गोरखपुर के शाहपुर स्थित गीता वाटिका, मोहद्दीपुर स्थित गोपाल मंदिर, गोरखनाथ मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इन मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ देखने को मिल रही है।

मंदिरों में राधा कृष्ण के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी है। भक्त एक झलक पाने के लिए घंटो लाइन में इंतजार कर रहे है। रात 12 बजे सभी मंदिरों में कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी है। मंदिरों के बाहर मेले जैसे माहौल है। खिलौनों, आभूषण के साथ खाने पीने की दुकानों पर भारी भीड़ रही।
Recommended Video
इतना ही नहीं घरों में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खास तैयारी देखी गई। मानस बिहार कॉलोनी, पादरी बाजार के रहने वाले सुजीत कुमार कहते हैं कि उनके घर पिछले कई वर्षो से भगवान श्री कृष्ण के जन्म के अवसर पर खास उत्सव का आयोजन किया जाता है। सजावट के साथ ही कृष्ण के गीतों का क्रम उनके जन्म होने के बाद तक चलता है। बच्चे प्रथम और परी खास उत्साहित रहते हैं।

ज्योतिषाचार्य कुमार अमित ने बताया कि जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज रात 12 बजे से लेकर रात के 12 बजकर 44 मिनट तक है। वहीं जन्माष्टमी व्रत का पारण 27 अगस्त की सुबह 11 बजे होगा।












Click it and Unblock the Notifications