Indian Railway: गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए नई दिल्ली-सहरसा ट्रेन की बढ़ी फेरों की संख्या
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04074/04073 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 05 से 30 मई,2024 तक प्रत्येक रविवार एवं वृहस्पतिवार को तथा सहरसा से 07 मई से 01 जून,2024 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 08 फेरांे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04074 नई दिल्ली-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 05 से 30 मई,2024 तक प्रत्येक रविवार एवं वृहस्पतिवार को नई दिल्ली से 20.50 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 21.47 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.10 बजे, बरेली से 01.37 बजे, सीतापुर से 06.10 बजे, गोण्डा से 09.05 बजे, बस्ती से 10.25 बजे, गोरखपुर से 12.10 बजे, सीवान से 14.07 बजे, छपरा से 15.30 बजे, सोनपुर से 16.32 बजे, हाजीपुर से 16.44 बजे, मुजफ्फरपुर से 17.40 बजे, समस्तीपुर से 18.45 बजे, बरौनी जं0 से 19.55 बजे, बेगूसराय से 20.17 बजे, खगड़िया से 21.00 बजे, मानसी से 21.12 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 21.52 बजे छूटकर सहरसा 23.30 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: अंबाला में किसान आंदोलन के कारण बदला ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 04073 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07 मई से 01 जून,2024 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सहरसा से 05.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियार से 05.52 बजे, मानसी से 06.52 बजे, खगड़िया से 07.05 बजे, बेगूसराय से 07.45 बजे, बरौनी से 08.35 बजे, समस्तीपुर से 09.55 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.50 बजे, हाजीपुर से 11.45 बजे, सोनपुर से 12.00 बजे, छपरा से 14.00 बजे, सीवान से 15.23 बजे, गोरखपुर से 18.00 बजे, बस्ती से 19.05 बजे, गोण्डा से 20.25 बजे, सीतापुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन बरेली से 02.51 बजे, मुरादाबाद से 05.25 बजे तथा गाजियाबाद से 09.12 बजे छूटकर नई दिल्ली 10.15 बजे पहुंचेगी ।
इस गाडी वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 एवं जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications