सानेहवाल-अमृतसर रेल खंड पर स्थित करतारपुर स्टेशन पर उन्नयन कार्य के चलते ये ट्रेनें होंगी नियंत्रित
Indian Railway News Gorakhpur Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर रेल खंड पर स्थित करतारपुर स्टेशन पर उन्नयन कार्य हेतु प्री-नाॅनइंटरलाॅक एवं नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निधारण एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।
- दरभंगा से 06 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 180 मिनट पुनर्निधारित कर एवं फिरोजपुर मंडल में 35 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 07 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 120 मिनट पुनर्निधारित कर एवं फिरोजपुर मंडल में 35 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- कटिहार से 08 एवं 09 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 150 मिनट पुनर्निधारित कर एवं फिरोजपुर मंडल में 50 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

Indian Railway: गोरखपुर - हैदराबाद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का हुआ संचलन अवधि विस्तार, देखें पूरी डिटेल
- कटिहार से 10 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 240 मिनट पुनर्निधारित कर एवं अम्बाला मंडल में 45 मिनट तथा फिरोजपुर मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये निरन्तर प्रयासरत है।
इसी परिप्रेक्ष्य में महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे सौम्या माथुर के निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक श् मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 20 से 30 जून, 2024 तक गोरखपुर से छपरा, गोरखपुर से बभनान, गोरखपुर से बस्ती, गोरखपुर से बेलथरा रोड, गोरखपुर से गोण्डा, गोरखपुर से सिसवां बाजार एवं गोरखपुर से सीवान रेल खंड पर वाणिज्य अधिकारियों की देख-रेख में टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 2425 बिना टिकट/अनियमित टिकट अथवा बिना बुक सामान के मामलें पकड़े गये, जिनसे रेल राजस्व के रूप में रू. 15,21,280/- वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई गाड़ियों के शयनयान श्रेणी कोच में चढ़े अनाधिकृत यात्रियों को उतारा गया।
यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा तथा रेल आय में बढ़ोत्तरी हेतु इस तरह के जांच अभियान आगे भी निरन्तर आयोजित किये जाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications