Indian Railway: गोरखपुर - हैदराबाद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का हुआ संचलन अवधि विस्तार, देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों के अत्याधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही निम्नलिखित साप्ताहिक विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार निम्नवत किया जायेगा है। विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों के रेक संरचना में परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन निम्नवत रहेगा।

- पूर्व से चलाई जा रही 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 27 सितम्बर, 2024 तक किया गया है।
- पूर्व से चलाई जा रही 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 29 सितम्बर, 2024 तक किया गया है।
- पूर्व से चलाई जा रही 07651 जलना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 25 सितम्बर, 2024 तक किया गया है।
- पूर्व से चलाई जा रही 07652 छपरा-जलना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 27 सितम्बर, 2024 तक किया गया है।

train

विस्तारित अवधि में रेक संरचना में परिवर्तन के फलस्वरूप 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
विस्तारित अवधि में रेक संरचना में परिवर्तन के फलस्वरूप 07651/07652 जलना-छपरा-जलना साप्ताहिक विशेष गाड़ी में एस.एल.आर के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- हैदराबाद से 05 जुलाई, 2024 को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
- गोमतीनगर से 07 जुलाई, 2024 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी गोमतीनगर से चलाई जायेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- जलना से 13 जून से 24 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 07651 जलना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 21.45 बजे पहुँचकर 21.47 बजे छूटेगी।
- छपरा से 14 जून से 19 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 07652 छपरा-जलना साप्ताहिक विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 05.26 बजे पहुँचकर 05.28 बजे छूटेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+