Indian Railway: सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन को लेकर आई नई अपडेट, देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 03131- 03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 22 मार्च, 2024 को तथा गोरखपुर से 23 मार्च, 2024 को एक फेरे के लिए किया जायेगा।

03131 सियालदह-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी सियालदह से 22 मार्च, 2024 को 18.15 बजे प्रस्थान कर बर्धमान से 20.05 बजे, दुर्गापुर से 20.57 बजे, आसनसोल से 21.35 बजे, चितरंजन से 22.05 बजे, मधुपुर से 22.42 बजे, जसीडीह से 23.17 बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन किऊल से 00.52 बजे, मोकामा से 01.27 बजे, बख्तियारपुर से 02.00 बजे, पटना से 03.35 बजे, पाटलिपुत्र से 04.10 बजे, छपरा से 06.30 बजे, सीवान से 07.15 बजे तथा देवरिया सदर से 08.22 बजे छूटकर गोरखपुर 10.10 बजे पहुंचेगी।

train

Indian Railway: मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस एसी होली स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें नई अपडेट
वापसी यात्रा में 03132 गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी गोरखपुर से 23 मार्च, 2024 को 11.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 13.25 बजे, सीवान से 14.40 बजे, छपरा से 16.05 बजे, पाटलिपुत्र से 19.25 बजे, पटना से 20.05 बजे, बख्तियारपुर से 20.55 बजे, मोकामा से 21.38 बजे, किऊल से 22.12 बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.30 बजे, मधुपुर से 01.00 बजे, चितरंजन से 01.42 बजे, आसनसोल से 02.27 बजे, दुर्गापुर से 03.07 बजे तथा बर्धमान से 04.12 बजे छूटकर सियालदह 06.25 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+