Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छपरा - आनंद विहार स्पेशल ट्रेन सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु लखनऊ जं.-मानकनगर तथा ऐशबाग-मानकनगर रेल खंड के मध्य लाइन के कमिशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 14 जून,2024 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन
- छपरा से 10 जून, 2024 को चलने वाली 05323 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 13 एवं 14 जून, 2024 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी।
- यशवंतपुर से 12 जून, 2024 को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी।

train

Indian Railway: सात ज्योर्तिलिंगों सहित द्वारिकाधीश का दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन, देखें पूरी डिटेल
निरस्तीकरण
- ऐशबाग से 14 जून, 2024 को चलने वाली 05044 ऐशबाग-रामनगर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- रामनगर से 14 जून, 2024 को चलने वाली 05043 रामनगर-ऐशबाग विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टमिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- पाटलिपुत्र से 10, 11, 12 एवं 14 जून, 2024 को चलने वाली 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
- जयपुर से 09 एवं 11 जून, 2024 को चलने वाली 19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस कानुपर सेंट्रल स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
- गोमतीनगर से 10 एवं 12 जून, 2024 को चलने वाली 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस कानुपर सेंट्रल स्टेशन से चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से 11 से 14 जून, 2024 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
- ऐशबाग से 11 से 14 जून, 2024 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जायेगी।

Indian Railway: सात ज्योर्तिलिंगों सहित द्वारिकाधीश का दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन, देखें पूरी डिटेल
रि-शिड्यूलिंग-
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 जून, 2024 को चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर जं. एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 240 मिनट रि-शिड्îूल कर चलाई जायेगी।
- सीतापुर जं. से 13 जून, 2024 को चलने वाली 12108 सीतापुर जं.-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सीतापुर जं. से 180 मिनट रि-शिड्îूल कर चलाई जायेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+