Indian Railway: लालकुआँ-मुरादाबाद एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-बरेली खंड के रामपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या 1 एवं 2 पर फुट ओवर ब्रिज के डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग, निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

रि-शिड्यूलिंग
-मेरठ सिटी से 16 मई, 2024 को चलने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस मेरठ सिटी से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
-जम्मूतवी से 15 मई, 2024 को चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस जम्मूतवी से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
Indian Railway: गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए नई दिल्ली-सहरसा ट्रेन की बढ़ी फेरों की संख्या
-लालगढ़ से 15 मई, 2024 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
-काठगोदाम से 16 मई, 2024 को चलने वाली 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
-रामनगर से 16 मई, 2024 को चलने वाली 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
निरस्तीकरण
-लालकुआँ से 16 मई, 2024 को चलने वाली 05331 लालकुआँ-मुरादाबाद अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-मुरादाबाद से 16 मई, 2024 को चलने वाली 05332 मुरादाबाद-लालकुआँ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
-नई दिल्ली से 16 मई, 2024 को चलने वाली 12040 नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कटघर-रामपुर-लालकुआँ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटघर-काशीपुर-लालकुआँ के रास्ते चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications