Indian Railway: अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस के टर्मिनेटिंग स्टेशनों में हुआ परिवर्तन, देखें पूरी लिस्ट

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गाड़ियों के ओरिजिनेटिंग एवं टर्मिनेटिंग स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। 19401 अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस 01 अप्रैल,2024 से अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती से, लखनऊ से 02 अप्रैल,2024 से चलने वाली 19402 लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती तक, 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 मार्च,2024 से अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती से तथा गोरखपुर से 30 मार्च,2024 से चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती तक निम्नवत चलाई जायेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15016/15015 लालकुंआ-अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस का बिलासपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक प्रदान किया जायेगा ।

- अहमदाबाद से 01 अप्रैल,2024 से चलने वाली 19401 अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती से 10.05 बजे चलाई जायेगी ।

- लखनऊ से 02 अप्रैल,2024 से चलने वाली 19402 लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती 23.20 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी ।

train

- अहमदाबाद से 28 मार्च,2024 से चलने वाली 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती से 10.05 बजे चलाई जायेगी ।

- गोरखपुर से 30 मार्च,2024 से चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती 10.00 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी ।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15016/15015 लालकुंआ-अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस का बिलासपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक निम्नवत प्रदान किया जायेगा ।

लालकुंआ से 05 मार्च,2024 से चलने वाली 15016 लालकुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 14.33 बजे पहुंच कर 1435 बजे छूट रही है। वापसी यात्रा में अमृतसर से 06 मार्च,2024 से चलने 15015 अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 16.23 बजे पहुंच कर 16.25 बजे छूटेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+