Festival Special Train: आनन्द विहार टर्मिनस- गोरखपुर एक्स्प्रेस त्यौहारों पर यात्रियों को ऐसे देगी राहत
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04044 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से संशोधित तिथि 26 एवं 29 अक्टूबर तथा 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 एवं 26 नवम्बर, 2024 प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को तथा 04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 27 एवं 30 अक्टूबर तथा 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 नवम्बर, 2024 प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को गोरखपुर से निम्नवत चलाई जायेगी ।
04044 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 26 एवं 29 अक्टूबर तथा 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 एवं 26 नवम्बर, 2024 प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 23.47 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.30 बजे, चन्दौसी से 03.25 बजे, बरेली कैण्ट से 04.55 बजे, सीतापुर जं0 से 08.40 बजे, गोण्डा से 11.35 बजे तथा बस्ती से 12.50 बजे छूटकर गोरखपुर 14.00 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: गोरखपुर-गोंडा खंड के मगहर स्टेशन पर कार्य के चलते कटिहार अमृतसर सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग
04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 27 एवं 30 अक्टूबर तथा 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 नवम्बर, 2024 प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को गोरखपुर से 17.25 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 18.35 बजे, गोण्डा से 19.55 बजे, सीतापुर जं0 से 23.00 बजे, दूसरे दिन बरेली कैण्ट से 02.45 बजे, चन्दौसी से 04.30 बजे, मुरादाबाद से 07.35 बजे तथा गाजियाबाद से 10.10 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 10.40 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications