एक साथ इतने रुपए देख दरोगा के मन में आया लालच, पैसे हड़पने के लिए किया यह काम, बात पहुंची SSP तक,फिर

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेनीगंज चौकी पर तैनात दरोगा के मन में उस समय लालच आया गया जब चेकिंग के दौरान उसने 85 लाख रुपए देखें। एक साथ इतने रुपए देख दरोगा के मन में लालच आ गया और उसने हवाले के इस पैसे को हड़पने के लिए योजना बनाई। दरोगा ने पचास लाख हड़प भी लिए। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने दरोगा को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही जांच एसपी सिटी को सौंपी गयी है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से एक सूचना मिली कि शाहमारूफ में दुकान चलाने वाला हवाला से जुड़ा व्यापारी एक नेता का 50 लाख रुपए लेकर नेपाल बॉर्डर पर किसी को देने जा रहा है।

gorakhpur

मुखबिर से मिली सूचना के बाद चौकी प्रभारी ने चेकिंग कर कार से नगद रुपए बरामद कर लिए। उसे समय दरोगा ने नगद रूपों की सूचना अपने ऊपर के अधिकारियों को नहीं दी। साथ ही आरोपी को भी छोड़ दिया। इसके बाद से ही पुलिस पर 50 लख रुपए की हेरा फेरी का आरोप लगने लगा। मामला जब बड़े अक्षरों तक पहुंचा कि पुलिस ने 85 लाख में से 50 लाख रख लिए। आरोपी को एनकाउंटर का भय दिखाकर उसे 35 लख रुपए देकर भगा दिया। आरोपी ने भी पैसे हवाला के होने के कारण कहीं कोई शिकायत नहीं की। उसे डर था की इनकम टैक्स भी इस मामले में जांच कर सकती है।

एसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि लापरवाही के रूप में दरोगा को निलंबित करने के बाद विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी को पूरे प्रकरण की जांच सौंप गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+