UP Police Exam 2024: सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकले युवाओं ने जानिए क्या कहा?
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। भारी संख्या में परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे है। सीएम सिटी गोरखपुर में भी इनकी अच्छी संख्या देखने को मिली। वन इंडिया हिंदी टीम ने परीक्षार्थियों से बात की।
आजमगढ़ के रहने वाले सतीश चौहान ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। पढ़े हुए थे सारे प्रश्न। कुशीनगर जिले से परीक्षा देने आई निर्मला ने कहा कि परीक्षा ठीक हुई। लेकिन गणित के सवाल कठिन थे।

Recommended Video
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट से विधायक अब्बास अंसारी को मिली बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला
बस्ती से आए दीपक यादव ने कहा पेपर तो ठीक हुआ है लेकिन इस बार लीक न हो। गाजीपुर से आए आलोक ने कहा कि परीक्षा ठीक हुई है। जौनपुर से अशोक कहते हैं कि इस बार परीक्षा कई तिथियों पर होने के कारण आवागमन में कोई दिक्कत नही हुई।
Gorakhpur News: DDU University में इन विषयों में नियुक्ति लिए जानिए कितने सहायक आचार्यों ने दी परीक्षा
बलिया से आए अविनाश गौतम कहते हैं कि परीक्षा के लिए सुबह ही आ गया था। पेपर ठीक हुआ है। बस इस बार कोई दिक्कत न हो।
परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले पुलिस महिला कांस्टेबल व पुरुष कांस्टेबल द्वारा छात्र-छात्राओं की सघन चैकिंग करने के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। पुलिस द्वारा यह भी चेतावनी दी जा रही है कि परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं केवल तीन ही चीज परीक्षा केंद्र के अंदर ले जा सकते हैं एक आधार कार्ड, पैन और अपना एडमिट कार्ड। युवको के हाथ में बंधी राखियां, कलावे, ब्रासलेट आदि भी खुलवा दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications