Gorakhpur News: BRD Medical College का अस्थि रोग विभाग मरीजों को दे रहा ये बड़ी सुविधाएं,HOD ने बताई विशेषताएं
BRD Medical College Ortho Department News: बाबा राघव मेडिकल कॉलेज गोरखपुर का अस्थि रोग विभाग वर्तमान समय में नई सुविधाओं से पूरी तरह युक्त हो चुका है। आज यहां देश के बड़े-बड़े अस्पतालों में मिलने वाली सभी सुविधाएं मौजूद है। हड्डी रोग विभाग में प्रतिदिन कितने मरीज आते हैं। वर्तमान समय में यहां कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं। इन सब पर वन इंडिया हिंदी ने विभागाध्यक्ष पवन प्रधान से विस्तार से बातचीत की।
पूरी तरह अत्याधुनिक मशीनों से है लैस
अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर पवन प्रधान बताते हैं कि वर्तमान समय में यह विभाग पूरी तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुका है। हर तरीके की आधुनिक सुविधाएं आज मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। मशीनों से बड़े से बड़े ऑपरेशन को भी कम समय में बेहतर तरीके से किया जा रहा है।

इन समस्याओं का आसानी से हो रहा निदान पवन प्रधान ने बताया कि वर्तमान समय में कई हड्डी रोगों का उपचार किया जा रहा है। जिसमें कूल्हे का प्रत्यारोपण , घुटने का प्रत्यारोपण,बोन ग्राफ्टिंग,बोन मैरो एस्पिरेट, सहित कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध है । रिवीज़न सर्जरी द्वारा असफल हो चुके प्रत्यारोपण का दोबारा इलाज किया जा रहा है।
प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आते हैं मरीज
विभागाध्यक्ष पवन प्रधान ने बताया कि वर्तमान समय में ओपीडी में प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ मरीज आते है।
नेपाल, बिहार सहित इन जगहों से आते हैं मरीज
विभागाध्यक्ष ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा का प्रमुख के केंद्र है। यह सिर्फ पूर्वांचल को ही नहीं बल्कि बिहार,नेपाल तक के मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications