Gorakhpur News: जानिए क्या है "ऑपरेशन एंटी चीयर्स" जिसमें कई लोगों पर हुई कारवाई

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में इन दिनों पुलिस द्वारा आपरेशन एंटी चीयर्स चलाया जा रहा है। जिसके तहत कई लोगों पर कारवाई की जा रही।

Gorakhpur News: DDU University में इन विषयों में नियुक्ति लिए जानिए कितने सहायक आचार्यों ने दी परीक्षा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में गोरखनाथ मय पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध "ऑपरेशन एंटी चीयर्स" चलाया अभियान चलाया गया, जिसमें गोरखनाथ पुलिस द्वारा कौरिहवा मोड़,10 नंबर बोरिंग व धर्मशाला बाजार से कुल 29 लोगों के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया ।

gorakhpur

Gorakhpur News DDU University : बीए प्रवेश एससी, एसटी, ओबीसी संवर्ग की अगली सूची में प्रवेश 20 अगस्त को
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट मय पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध "ऑपरेशन एंटी चीयर्स" चलाया अभियान चलाया गया, जिसमें कैण्ट पुलिस द्वारा गोलघर व रेलवे स्टेशन रोड से कुल 25 लोगों के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया ।

पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय, टीएसआई रामवृक्ष यादव व अन्य यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में नौकायान तिराहे पर मोडिफाईड साइलेन्सर, वाहनो पर स्टंट करने वाले चालको एवं बिना HSRP नम्बर प्लेट के चलाने वालो पर रोक लगाने के लिये वाहनों की चेकिंग की गयी तथा रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा मार्ग पर अनाधिकृत रूप से खड़े दो/चार पहिया वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये अनाधिकृत रूप से खड़े 47 दो/चार पहिया वाहनों के विरूद्ध एम०वी०एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा सड़को पर लगे ठेले, खोमचे वालों को हटाया गया। उक्त अभियान के अन्तर्गत मोडिफाइड साइलेन्सर वाले 03 वाहन , वाहनो पर स्टंटिंग करने वाले 04 वाहन, बिना HSRP वाले 02 वाहन एवं बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले 34 वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 612 वाहनों के विरूद्व चालान की कार्यवाही की गयी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+