Gorakhpur News: नौकरी व एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर करता था ठगी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला, पुलिस में नौकरी व मॉडल शाप दिलाने के नाम पर पाचास लाख तक की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी था।

बोले एसपी सिटी
गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सीओ कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश कुमार शर्मा व एसओजी प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा ने संबंधित धाराओं में वांछित आरोपी भास्वर शर्मा उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

police

इन घटनाओं को दिया था अंजाम
उन्होंने बताया कि वादी मुकदमा से उनकी लड़की का नर्सिंग में एडमीशन कराने के नाम पर कूटरचित अवैध एडमीशन कार्ड देकर अभियुक्त द्वारा 4 लाख 90 रूपया लिया गया एवं जनपद देवरिया के तरकुलवा कस्बे में शराब के माडल शाप दुकान का ठेका दिलाने के नाम पर जिला आबकारी अधिकारी के नाम से कूटरचित अवैध दुकान का लाइसेंस देते हुए कुल 4 लाख 90 हजार रूपये लिया गया ।

प्रकरण 2
वादी मुकदमा के बच्चों को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर पुलिस महानिदेशक कोटे के नाम से भर्ती कराने के नाम पर व कूटरचित नियुक्ति पत्र, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा निर्गत, दिखाकर वादी मुकदमा से 5 लाख रूपये खाते के माध्यम से एवं 6 लाख रूपये नगद लिया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण 3
आवेदक से उनके लड़को का एम0बी0बी0एस0 में एडमीशन एवं पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रूपये लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
भास्वर शर्मा उर्फ बिट्टू पुत्र वीरेन्द्र प्रताप शर्मा निवासी सी 224 सेक्टर बी सैनिक बिहार नन्दानगर थाना एम्स जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।

गिरफ्तारी की टीम
इसे गिरफ्तार करने वालों में उ0नि0 अनीश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी झरना टोला, थाना एम्स जनपद गोरखपुर, उ0नि0 मनीष यादव एसओजी प्रभारी जनपद गोरखपुर, हे0का0 राम इकबाल राव, एसओजी शाखा जनपद गोरखपुर, हे0का0 करूणापति तिवारी, एसओजी शाखा जनपद गोरखपुर, का0 विकास कुमार यादव, थाना एम्स जनपद गोरखपुर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+