Indian Railway: सहरसा-अम्बाला होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह कुछ इस तरह बनाएगी आसान

Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05565/05566 सहरसा-अम्बाला-सहरसा वाया गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 21 एवं 28 मार्च,2024 दिन बृहस्पतिवार को तथा अम्बाला से 23 एवं 30 मार्च, 2024 दिन शनिवार को दो फेरों के लिये पूर्व में सूचना जारी की गयी थी। इस गाड़ी का सरहिन्द तक यात्रा विस्तार निम्नवत किया जायेगा ।

05565 सहरसा-अम्बाला साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 21 एवं 28 मार्च, 2024 को सहरसा से 19.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 19.50 बजे, मानसी से 20.37 बजे, खगड़िया से 20.49 बजे, हसनपुर रोड से 21.37 बजे, समस्तीपुर से 22.25 बजे, दरभंगा से 23.25 बजे, कमतौल से 23.47 बजे, दूसरे दिन जनकपुर रोड से 00.12 बजे, सीतामढ़ी से 00.55 बजे, बैरगनिया से 01.48 बजे, रक्सौल से 02.35 बजे, नरकटियागंज से 03.35 बजे, बगहा से 04.17 बजे, गोरखपुर से 07.45 बजे, सीतापुर से 13.40 बजे, मुरादाबाद से 18.00 बजे तथा सहारनपुर से 21.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 22.12 बजे, अम्बाला 23.15 बजे तथा राजपुरा से 23.42 बजे छूटकर तीसरे दिन सरहिन्द 00.05 बजे पहुॅचेगी।

train

वापसी यात्रा में 05566 अम्बाला-सहरसा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 23 एवं 30 मार्च, 2024 को सरहिन्द से 02.00 बजे प्रस्थान कर राजपुरा से 02.23 बजे, अम्बाला से 03.05 बजे, यमुनानगर जगाधारी से 04.30 बजे, सहारनपुर से 05.10, मुरादाबाद से 09.10 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोरखपुर से 21.00 बजे, बगहा से 23.22 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.15 बजे, रक्सौल से 01.40 बजे, बैरगनिया से 02.45 बजे, सीतामढ़ी से 03.25 बजे, जनकपुर रोड से 03.47 बजे, कमतौल से 04.12 बजे, दरभंगा से 04.50 बजे, समस्तीपुर से 06.00 बजे, हसनपुर रोड से 06.55 बजे, खगड़िया से 08.00 बजे, मानसी से 08.12 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 08.44 बजे छूटकर सहरसा 09.45 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+