NER News Gorakhpur: 63वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की रेबी पाल ने जीता गोल्ड

Gorakhpur News: पूर्वाेत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय क्षितिज पर उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में, 30 अगस्त से 02 सितम्बर, 2024 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित 63वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पूर्वोत्तर रेलवे की रेबी पाल ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीता तथा वन्दना ने 20 किमी. रेस वाॅक 01 घंटा 39 मिनट 41 सेकंड में पूरा कर कांस्य पदक प्राप्त किया। ज्ञातव्य है कि रेबी पाल यांत्रिक कारखाना/गोरखपुर में तथा वन्दना प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय, गोरखपुर में अवर लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।

Indian Railway: लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें पूरी डिटेल
पूर्वाेत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा श्री पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह, एथलेटिक्स/कोच विनोद कुमार सिंह एवं सहायक कोच श्री जवाहर प्रसाद ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

railwayA

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सी.सी.ई.ए.) ने रेल मंत्रालय के तहत 18,036 करोड़ रुपये (लगभग) की कुल लागत वाली नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इंदौर और मनमाड के बीच प्रस्तावित नई लाइन सीधा सम्पर्क प्रदान करेगी और गतिशीलता में सुधार करेगी, जिससे भारतीय रेल के लिए बेहतर दक्षता और सेवा विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नए भारत की कल्पना के अनुरूप है, जो क्षेत्र में व्यापक विकास के माध्यम से लोगों को 'आत्मनिर्भर' बनाएगी, जिससे उनके लिए रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

यह परियोजना मल्टी-माॅडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम है, जो एकीकृत योजना के माध्यम से सम्भव हुआ है और लोगों, वस्तुओं तथा सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध सम्पर्क प्रदान करेगा। यह परियोजना 2 राज्यों, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के 6 जिलों को कवर करेगी, जिससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 309 किलोमीटर की वृद्धि होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+