'दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे युवकों के छीन लिए मोबाइल, काट दिए डीजे के तार, जमकर की गुंडई..,' पुलिस ने लिया एक्शन

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हिंदुओ की आस्था पर चोट पहुंचाने वाला है। शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबे भक्तों को यह नहीं पता था कि दूसरे संप्रदाय के लोगों को यह खुशी इतनी नागवार लगेगी कि वो उन पर टूट पड़ेंगे और तानाशाही पर उतर जायेंगे।

gulhariya
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए तत्काल कारवाई की और आरोपियों पर एक्शन लिया।

प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला शनिवार रात का है। रात में दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे लोगों के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया गया।

Gorakhpur News: गोरखपुर में सिपाही ने डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला, जानिए हथौड़ा लेकर क्यों पहुंचा मनबढ़?
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है। ग्रामीण लगातार आरोपियों पर कारवाई की मांग कर रहे थे। यह पूरा मामला गोरखपुर के भटहट के करमहां बुजुर्ग गांव का है। दुर्गा प्रतिमा जुलूस जब मस्जिद के पास से जा रही थी यहां मौजूद कुछ लोगों ने डीजे का विरोध करना शुरू किया। इसके बाद से ही दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोपियों ने दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे लोगों के मोबाइल छीन लिए, उनके साथ मारपीट की इतना ही नहीं डीजे का तार काट दिया।मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराया। लेकिन ग्रामीण रात से ही आरोपियों पर कारवाई की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+