Gorakhpur News: MMMUT ने दीक्षांत समारोह को लेकर जारी की यह जरूरी सूचना

Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की 21वीं बैठक तथा विद्या परिषद की 36वीं बैठक कुलपति प्रो जे पी सैनी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आज संपन्न हुई। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-
परीक्षा समिति
1. नवम दीक्षांत समारोह के अवसर पर बी टेक के 1025, बी बी ए के 67, एमसीए के 70, एम बी ए के 68, एम एस सी के 59, एम टेक के 128, एवं पी एच डी के 33 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने का अनुमोदन।

mmmut

Gorakhpur News: DDU University में इन विषयों में नियुक्ति लिए जानिए कितने सहायक आचार्यों ने दी परीक्षा
2. एस नंबी नारायणन, प्रतिष्ठित इसरो वैज्ञानिक को डी एस सी की मानद उपाधि प्रदान करने के अनुमोदन।
3. विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली डिग्री के संशोधित प्रारूप का अनुमोदन। अब डिग्री में श्रेणी के साथ साथ विद्यार्थी द्वारा अर्जित सी जी पी ए का भी उल्लेख होगा। डिग्री अधिक सुरक्षा फीचर से लैस होगी

4. अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े जाने वाले विद्यार्थियों को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के अनुसार अपना पक्ष रखने का एक अवसर प्रदान किया जाएगा। अभी तक के नियमों में विद्यार्थियों को ऐसा कोई अवसर नहीं उपलब्ध होता था जिससे कि कई विद्यार्थी अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े जाने पर कई बार समुचित न्याय नहीं होने की शिकायत करते थे। नए नियमों में अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े जाने पर विद्यार्थी को परीक्षा कक्ष में यूएफएम फार्म पर अपना पक्ष लिखने के अलावा एक और विकल्प उपलब्ध होगा।

अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े जाने पर परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित दंड के विरुद्ध छात्र को अपील करने का अधिकार होगा। अपील की सुनवाई हेतु अधिष्ठाता, छात्र मामले, अधिष्ठाता स्नातक, अधिष्ठाता परास्नातक, तथा परीक्षा नियंत्रक की समिति सुनवाई करेगी और उचित लगने पर दंड को समाप्त या पुनर्निर्धारित करने के संबंध में अपनी अनुशंसा देगी जिसपर सक्षम स्तर से अंतिम निर्णय लिए जाएगा।

5. सभी विभागों द्वारा परीक्षा परिणामों के विश्लेषण का अवलोकन किया तथा यह निर्णय लिया गया कि सभी विभाग एक प्रारूप में विषयवार विश्लेषण के परिणाम प्रस्तुत करेंगे।
6. दो या अधिक छात्रों के अंक समान होने की दशा में टाई ब्रेकर फॉर्मूला के आधार पर टॉपर का निर्णय लिए जाने हेतु प्रस्तुत फॉर्मूला का अनुमोदन।

विद्या परिषद
1. नवम दीक्षांत समारोह के अवसर पर बी टेक के 1025, बी बी ए के 67, एमसीए के 70, एम बी ए के 68, एम एस सी के 59, एम टेक के 128, एवं पी एच डी के 33 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने का अनुमोदन।
2. श्री एस नंबी नारायणन, प्रतिष्ठित इसरो वैज्ञानिक को डी एस सी की मानद उपाधि प्रदान करने के अनुमोदन।
3. विभागवार एवं पाठ्यक्रमवार टॉपर की सूची का अनुमोदन।
4. यह निर्णय लिया गया कि अगले दीक्षांत से स्नातक, परास्नातक, एवम पी एच डी की स्तरवार समान वेशभूषा होगी। अभी तक पाठ्यक्रमवार दीक्षांत वेश होने से कई अलग अलग रंग की वेशभूषा हो जा रही थी और लगातार बढ़ते पाठ्यक्रमों से नए नए और अलग अलग रंग निश्चित करना कठिन हो का रहा था। एक समिति गठित की जाएगी जो प्रत्येक स्तर स्नातक, परास्नातक, और पी एच डी के लिए वेशभूषा के निर्धारण के संबंध में अपने सुझाव देगी। इस दीक्षांत में दीक्षांत वेश वही रहेगा।

Gorakhpur News: DDU University ने 43 वें दीक्षांत समारोह का लोगो किया रिलीज
5. वर्ष 2024 - 2025 के शैक्षणिक कैलेंडर का अनुमोदन।
6. मेरिट के आधार पर 29 छात्रों के ब्रांच परिवर्तन को अनुमोदन।
7. ऑनलाइन एम बी ए और बी बी ए पाठ्यक्रमों के सिलेबस, शुल्क संरचना, प्रवेश प्रक्रिया आदि को अनुमोदन।
8. समस्त विभागों की प्रगति आख्या का अवलोकन।
9. विद्या परिषद की 35 वीं बैठक में को गई अनुशंसा के क्रम के रसायन विज्ञान विभाग को नवम दीक्षांत समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+