Gorakhpur News: जानिए कौन हैं MMMUT के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले पद्मभूषण नम्बी नारायणन

MMMUT News Gorakhpur Uttar Pradesh: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को आयोजित होगा। नवम दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पद्मभूषण नम्बी नारायणन उपस्थित होंगे और दीक्षांत वक्तव्य देंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल करेंगी।

कौन हैं नंबी नारायणन
लंबी नारायणन इसरो के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक हैं। जिन्हे पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। नम्बी नारायणन का जन्म 1941 में तमिलनाडु के नागरकोइल में हुआ था। उन्होंने त्यागराजार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मदुरै से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी टेक की उपाधि प्राप्त की। 1966 में श्री नारायणन ने इसरो के थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन से अपना कैरियर शुरू किया। 1969 में वे प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका गए जहां उन्होंने रासायनिक तरल प्रणोदन (केमिकल लिक्विड प्रोपल्शन) में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। वहां से लौटकर इसरो में उन्होंने भारतीय रॉकेटों के लिए पहली बार लिक्विड प्रोपेलेंट मोटर विकसित किए जो अब तक इसरो के पास नहीं थे। नम्बी नारायणन को भारत में तरल प्रणोदन प्रौद्योगिकी की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है। श्री नारायणन और उनकी टीम ने 'विकास' नामक इंजन तैयार किया जिसे भारत के अति महत्वपूर्ण रॉकेट पी एस एल वी और जी एस एल वी में प्रयोग किया गया। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2019 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 2022 में उनके जीवन पर 'रॉकेटरी: द नम्बी इफेक्ट' नामक फिल्म भी बनी।वे फिलहाल केरल के तिरुवनंतपुरम में रहते हैं।

nambi narayana

डॉक्टर ऑफ साइंस की मिलेगी उपाधि

इस अवसर पर विश्वविद्यालय नम्बी नारायणन को डी एस सी) की मानद उपाधि से भी विभूषित करेगा। जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ अभिजित मिश्र ने बताया कि कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नम्बी नारायणन को आमंत्रित किए जाने और उन्हें डी एस सी की मानद उपाधि से विभूषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नारायणन ने भी दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने की स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद दीक्षांत समारोह की तैयारियों में तेजी आ गई है। शुक्रवार को कुलपति प्रो जे पी सैनी ने बैठक कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+