Holi 2024: होली पर सजे गोरखपुर के बाजार, हर्बल रंग व मोदी मास्क की बढ़ी डिमांड
Gorakhpur News: बस कुछ ही दिन बाद होली है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बाजारों में रौनक देखने को मिल रहा है। बाजार रंग बिरंगी पिचकारियों टोपिया मास्क व रंगों से पूरी तरह सच चुके हैं। लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। ऐसे में सीएम सिटी गोरखपुर के बाजारों में खास रौनक देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां हर्बल रंगों की डिमांड बढ़ी है वहीं मोदी मास्क लोगों की पहली पसंद बने हुआ है।
पादरी बाजार के दुकानदार हिमांशु गुप्ता का कहना है कि गोरखपुर में 26 मार्च को होली मनाई जाएगी। हम लोगों ने दुकान पूरी तरह सजा कर तैयार कर दी है। लोग बढ़ चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। हर्बल रंगों की डिमांड सबसे ज्यादा है वही मास्क में मोदी मास्क सबसे ज्यादा बिक रहा है। एक दो दिन में खरीदारी और बढ़ेगी।

असुरन स्थित दुकान के मालिक रईस खान कहते हैं कि मैं प्रत्येक साल होली पर दुकान लगाता हूं। इस साल भी लोगों का उत्साह अच्छा खासा देखने को मिल रहा है। मार्केट में तरह-तरह की पिचकारी आ चुकी है जिसमें बैग पिचकारी और बंदूक पिचकारी सबसे ज्यादा बिक रही है। रंगों में सबसे ज्यादा हर्बल रंगों की डिमांड है।
धर्मशाला स्थित दुकान के मालिक आलोक बताते हैं कि यहां हर्बल रंग के साथ गुलाल की मांग बढ़ती जा रही है। दरअसल हर्बल कलर होली की मस्ती के बीच में आपके शरीर को महकाएंगे और इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए हर्बल रंग की मांग बढ़ती जा रही है।
Recommended Video
स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ देवेश गुप्ता ने बताया कि रंग खेलते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गलत तरीके से रंगों का प्रयोग शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। गाढ़े रंगों व केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। होली खेलने से पूर्व कोई क्रीम स्क्रीन पर जरूर लगा लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications