Gorakhpur News: राज कुंद्रा मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी हिरासत में, खुलेंगे कई भेद
Raj Kundra ED News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: राज कुंद्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गोरखपुर में कुशीनगर के रहने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है। ईडी के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने जिस अतुल श्रीवास्तव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है वह मूलरूप कुशीनगर जिले के पडरौना का रहने वाला है। यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुंद्रा की कंपनी को डिजिटल सपोर्ट करता था। ईडी की एक टीम इस वक्त उनके पडरौना स्थित घर पर छापेमारी कर परिवार से पूछताछ कर रही है।

Gorakhpur News: DDU University की 75वीं वर्षगांठ समारोह को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, जानिए क्या कहा कुलपति ने?
अतुल के पिता प्रमोद श्रीवास्तव और माता घर पर ही मौजूद हैं। ईडी को शक है कि अतुल श्रीवास्तव, जो सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं। उसके बैंक खातों में कई संदिग्ध इंटरनेशल लेनदेन हुए हैं। इन ट्रांजेक्शन्स का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा के नेटवर्क से होने की संभावना है। अधिकारियों ने उनके पिता प्रमोद श्रीवास्तव और मां से भी घंटों पूछताछ की।
ईडी इसकी जांच कर रही है कि क्या उनके जरिए पोर्नोग्राफी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को ऑपरेट किया जा रहा था। पडरौना छावनी में उनके घर पर छापेमारी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के खातों और कागजातों की भी जांच की जा रही है। कुशीनगर और कानपुर में भी इस मामले से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications