Indian Railway: ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर के OPD समय में हुआ बदलाव
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा रेलकर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने हेतु ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में आउटपेशेंट विभाग (ओ.पी.डी.) के समय में संशोधन किया गया है, जो 01 नवम्बर, 2024 से निम्नवत लागू किया जायेगा।
ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में संशोधित समयानुसार सोमवार से शुक्रवार तक ओ.पी.डी. रजिस्ट्रेशन 08.00 बजे से 14.30 बजे तक, ओ.पी.डी. 08.30 बजे से 15.00 बजे तक, फार्मेसी (दवा वितरण) 08.30 बजे से 16.00 बजे तक तथा टेलीकन्सलटेशन एवं प्रशासनिक कार्य 15.00 बजे से 16.00 बजे तक किया जायेगा। इस दौरान लंच अवधि का समय 13.30 बजे से 14.00 बजे तक रहेगा। शनिवार को ओ.पी.डी. रजिस्ट्रेशन 08.00 बजे से 12.30 बजे तक, ओ.पी.डी. 08.30 बजे से 13.00 बजे तक, फार्मेसी (दवा वितरण) 08.30 बजे से 13.30 बजे तक तथा टेलीकन्सलटेशन एवं प्रशासनिक कार्य 13.00 बजे से 14.00 बजे तक किया जायेगा।

Indian Railway: दीपावली और छठ पर्व पर लालकुआं बांद्रा एक्सप्रेस ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
चिकित्सा निदेशक कार्यालय का समय सोमवार से शुक्रवार तक 09.30 बजे से 17.00 बजे तक एवं लंच अवधि 13.30 बजे से 14.00 बजे तक रहेगी तथा शनिवार को कार्यालय कार्य 09.00 बजे से 14.00 बजे तक किया जायेगा।
पैथोलाॅजी, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, सर्जिकल स्टोर, केंद्रीय औषधीय भंडार एवं पी.एम.ई. पूर्व की भांति निर्धारित समयानुसार 09.00 बजे से 17.00 बजे तक संचालित होंगे तथा लंच की अवधि 13.30 बजे से 14.00 बजे तक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications