Indian Railway: सहरसा-सरहिन्द-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 3 नवंबर से, देखें डिटेल
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुविधा हेतु 05597/05598 सहरसा-सरहिन्द-सहरसा वाया गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 03 नवम्बर,2024 तथा सरहिन्द से 05 नवम्बर,2024 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05597 सहरसा-सरहिन्द पूजा विशेष गाड़ी 03 नवम्बर,2024 को सहरसा से 19.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 19.50 बजे, मानसी से 20.37 बजे, खगड़िया से 20.49 बजे, हसनपुर रोड से 21.37 बजे, समस्तीपुर से 22.25 बजे, दरभंगा से 23.25 बजे, कमतौल से 23.47 बजे, दूसरे दिन जनकपुर रोड से 00.12 बजे, सीतामढ़ी से 00.55 बजे, बैरगनिया से 01.42 बजे, रक्सौल से 02.35 बजे, नरकटियागंज से 03.35 बजे, बगहा से 04.17 बजे, गोरखपुर से 07.45 बजे, सीतापुर से 13.40 बजे, मुरादाबाद से 18.00 बजे तथा सहारनपुर से 21.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 22.12 बजे, अम्बाला केैण्ट से 23.15 बजे तथा राजपुरा से 23.42 बजे छूटकर तीसरे दिन सरहिन्द 00.05 बजे पहुंचेगी ।
Indian Railway: गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 05598 सरहिन्द-सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 05 नवम्बर,2024 तक सरहिन्द से 02.00 बजे प्रस्थान कर राजपुरा से 02.23 बजे, अम्बाला कैण्ट से 03.05 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.30 बजे, सहारनपुर से 05.10 बजे, मुरादाबाद से 09.10 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोरखपुर से 21.00 बजे, बगहा से 23.22 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.15 बजे, रक्सौल से 01.40 बजे, बैरगनिया से 02.45 बजे, सीतामढ़ी से 03.25 बजे, जनकपुर रोड से 03.47 बजे, कमतौल से 04.12 बजे, दरभंगा से 04.50 बजे, समस्तीपुर से 06.00 बजे, हसनपुर रोड से 06.55 बजे, खगड़िया से 08.00 बजे, मानसी से 08.12 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 08.44 बजे छूटकर सहरसा 09.45 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचो सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications