Indian Railway: आनंद विहार सहरसा स्पेशल ट्रेन की संचलन अवधि का हुआ विस्तार, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 04032/04031 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के संचलन अवधि का विस्तार आनन्द विहार टर्मिनस से 02 से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को तथा सहरसा से 03 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 21 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
पूर्व से चलायी जा रही 04032 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी 02 से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 05.50 बजे, मुरादाबाद से 08.35 बजे, बरेली से 10.12 बजे, शाहजहांपुर 11.22 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोंडा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज से 20.47 बजे, बगहा से 23.20 बजे दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.20 बजे, रक्सौल से 01.15 बजे, बैरगनिया से 02.02 बजे, सीतामढ़ी से 02.45 बजे, जनकपुर रोड से 03.17 बजे, दरभंगा से 05.20 बजे, सकरी से 06.02 बजे, झंझारपुर से 06.27 बजे, निर्मली से 08.05 बजे, सरायगढ़ से 09.00 बजे, सुपौल से 09.32 बजे, तथा गढ़ बरूआरी से 09.47 बजे छूटकर सहरसा 10.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में, 04031 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 03 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सहरसा से 13.00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरूआरी से 13.22 बजे, सुपौल से 13.37 बजे, सरायगढ़ से 14.30 बजे, निर्मली से 14.42 बजे, झंझारपुर से 15.20 बजे, सकरी से 15.42 बजे, दरभंगा से 16.30 बजे, जनकपुर रोड से 17.17 बजे, सीतामढ़ी से 17.50 बजे, बैरगनिया से 18.22 बजे, रक्सौल से 20.00 बजे, नरकटियागंज से 20.50 बजे, बगहा से 20.32 बजे, कप्तानगंज से 23.55 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.00 बजे, बस्ती से 02.05 बजे, गोंडा से 03.30 बजे, सीतापुर से 06.20 बजे, शाहजहांपुर 09.02 बजे, बरेली से 10.02 बजे, मुरादाबाद से 12.40 बजे तथा गाजियाबाद से 15.32 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 16.10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
-
Indian Railway में मुफ्त सफर करेंगे देश के वीर, कैसे मिलेगा लाभ? जानें फ्री यात्रा की क्या हैं शर्तें -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications